डाइट में शामिल करें ये 9 चीजें, शरीर में कभी नहीं होगी प्रोटीन की कमी

डाइट में शामिल करें ये 9 चीजें, शरीर में कभी नहीं होगी प्रोटीन की कमी

सेहतराग टीम

एक शरीर तब सेहतमंद रहता है जब उसे पूरा पोषण मिलता है यानी कि भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। जैसे कि प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन की कमी से शरीर को कई तरीके की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। सीधे तौर पर कहें तो अगर ये चीजें डाइट में शामिल होंगी तो शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी।

पढ़ें- डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर में कभी नहीं होगी आयरन की कमी

प्रोटीन वाले आहार (Protein Rich Foods Vegetable and Fruits in Hindi):

पनीर

पनीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आमतौर पर पनीर सभी को पसंद होता है। स्वाद के साथ ही पनीर सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। शाकाहारी लोगों को पनीर का सेवन करना चाहिए।

ब्रोकली

शाकाहारी लोगों को डाइट में ब्रोकली को शामिल करना चाहिए। ब्रोकली में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है। ब्रोकली का सेवन करने से वजन भी नियंत्रित रहता है।

ओट्स

ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ओट्स में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ओट्स का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर किया जाता है। स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहने के लिए आप नाश्ते में ओट्स को शामिल कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूटस स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शाकाहारी लोगों को डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने चाहिए। रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

हरी सब्जियां

शाकाहारी लोगों को डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। हरी सब्जियों में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है।

सोया मिल्क

सोया मिल्का का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सोया मिल्क में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। शाकाहीर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए डाइट में सोया मिल्क को शामिल करना चाहिए।

बींस

शाकाहारी लोगों को डाइट में बींस को शामिल करना चाहिए। बींस में फाइबर और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। आपको बता दें एक कप बींस में लगभग 25.8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। बींस का सेवन आप सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।

दाल

दाल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। दाल में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए डाइट में दाल को शामिल करना चाहिए। आपको बता दें एक कप दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप दाल का सेवन सूप की तरह भी कर सकते हैं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कद्दू के बीजों में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। आप मसाले के साथ भून कर कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

डाइट में लेते रहेंगे ये 7 चीजें तो शरीर में कभी नहीं होगी विटामिन डी की कमी

विटामिन बी 12 कम होने पर क्या होता है? क्या हैं इसकी कमी के लक्षण और पूरा करने के सोर्स?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।